फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: निशुल्क है एचपीवी से बचाव का टीका, फिर हिचकिचाते रहे अभिभावक

Thu, 30 Apr 2026 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में केवल 35 फीसदी किशोरियों को लगी वैक्सीन, लक्ष्य से काफी पीछे स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की रफ्तार उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ पा रही है। माना जा रहा है कि इसकी बड़ी वजह सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारियां बन रही हैं। इनसे प्रभावित होकर कई अभिभावक अपनी बेटियों को निशुल्क टीका लगवाने से हिचकिचा रहे हैं।
इसमें स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान भी काम नहीं आ रहे हैं। टीकाकरण अभियान की शुरुआत गत 28 फरवरी को की गई थी। सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और गलत सूचनाओं के कारण कई अभिभावक टीकाकरण केंद्रों पर बेटियों को भेजने से कतरा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 15 दिनों से विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर शिक्षकों के सहयोग से अभिभावकों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मनाने में सफलता नहीं मिल रही है। यही कारण है कि बीते 15 दिन में काफी प्रयासों के बाद भी केवल 267 किशोरियां ही नामित केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंच सकीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा 396 किशोरियों का टीकाकरण बिलावर में हुआ है। परोल मेडिकल ब्लॉक 318 के साथ दूसरे स्थान और हीरानगर ब्लॉक 313 के साथ तीसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते भ्रांतियों को दूर नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में किशोरियां इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से वंचित रह सकती हैं। विभाग लगातार अभिभावकों से आग्रह कर है किवे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य व सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो महीने में ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण की स्थिति

ब्लॉक का नाम टीकाकरण की स्थिति

1. बनी 288
2. बसोहली 269
3. बिलावर 396
4. हीरानगर 313
5. परोल 318


कुल 1584


-

जिले भर में चिन्हित 4583 किशोरियों में से अबतक सिर्फ 35 फीसदी (1584) का टीकाकरण हुआ है, जबकि 65 फीसदी अभी भी वैक्सीन से वंचित है। विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है कि लक्षित तीन महीनों में शत-प्रतिशत किशोरियों का टीकाकरण हो। इसके के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ स्कूलों में स्वास्थ्य टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं।

डॉ. वासना शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें