फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब नष्ट करवाई

Thu, 30 Apr 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आबकारी उन्मूलन विंग की टीम ने जिले के गांवों में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई की। टीम ने बगवाल, मुठी हरदों, लोअर सक्ता चक, अपर सक्ता चक, सुंजवां, खानपुर, राजबाग और माही चक सहित कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान मौके पर ही 4400 किलोग्राम लाहन (कच्चा माल), 60 लीटर अवैध शराब, 34 पाउच अवैध शराब और तीन कार्यशील भट्ठियां नष्ट की गईं। इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण और बिक्री को रोकना था। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। विभाग ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें