फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरकारी स्कूल में लेक्चरर के 11 पद खाली, पीजी शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई

Tue, 28 Apr 2026 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य, डोगरी, पंजाबी, सांख्यिकी और भूविज्ञान सहित कई विषयों में नियमित लेक्चरर नहीं
विज्ञापन


31 स्वीकृत में से केवल 20 पदों पर ही तैनाती



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में स्वीकृत 31 में से लेक्चररों के 11 पद लंबे समय से खाली हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही है। कई विषयों की कक्षाएं युक्तिकरण व्यवस्था के तहत लगाए गए पीजी शिक्षकों के सहारे चल रही हैं।
स्कूल प्रशासन के अनुसार प्राणीशास्त्र, गणित, हिंदी, भूगोल, वाणिज्य, पंजाबी, सांख्यिकी, भूविज्ञान, डोगरी और आशुलिपि विषयों के पद रिक्त हैं। इनमें सबसे चिंताजनक स्थिति भाषा वर्ग की है। यहां हिंदी, डोगरी और पंजाबी विषयों के लिए एक भी नियमित लेक्चरर नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों की पूरे शैक्षणिक सत्र में व्यवस्थित पढ़ाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष आधा समय बीतने पर इन पदों को अस्थायी तौर पर भरने के लिए अन्य स्कूलों से पीजी शिक्षकों को युक्तिकरण के तहत तैनात किया जाता है। इसके बाद जल्दबाजी में पाठ्यक्रम पूरा करवाने का प्रयास किया जाता है। इस व्यवस्था का नुकसान दोहरा है। शिक्षकों को जिन स्कूलों से हटाकर यहां लगाया जाता है वहां भी पढ़ाई प्रभावित होती है। शिक्षकों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। स्कूलों में अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे पढ़ाई चल रही है। इसका असर विद्यार्थियों की बुनियादी समझ, बोर्ड परीक्षा की तैयारी और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं पर पड़ रहा है। विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इन लेक्चररों के पद रिक्त

विषय का नाम स्वीकृत खाली
प्राणी शास्त्र 1

1

गणित
2

1

हिंदी
1

1

भूगोल
1
1

वाणिज्य
2

2

पंजाबी
1
1

सांख्यिकी
1 1

भूविज्ञान
1
1

डोगरी
1 1

आशुलिपि
1 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें