फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंडियों में नींबू-टमाटर और सब्जियों के भाव गिरे

Tue, 28 Apr 2026 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ की सब्जी मंडी संवाद
विज्ञापन
महंगाई का बोझ झेल रहे ग्राहकों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महंगाई का बोझ झेल रहे ग्राहकों को अब सब्जियों के भाव में गिरावट से राहत मिली है। शहर की बरमोरा थोक मंडी में सोमवार को नींबू की थोक बिक्री 180 रुपये प्रति किलो रही जबकि टमाटर का 24 किलो का क्रेट क्वालिटी के अनुसार 540 से 600 रुपये तक बिका।
कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो कठुआ की मंडी में गर्मी की सब्जियों की आमद से इनकी कीमताें में गिरावट आना शुरू हो गई है। इससे ग्राहकों को राहत मिलने के कारण कारोबारियों में उत्साह लौट आया है। आने वाले दिनों में स्थानीय उत्पादन बढ़ने से सब्जियों के भाव और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

थोक कारोबारी कीर्ति भूषण ने बताया कि इस समय मंडी में घीया, खीरा, लौकी, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, करेला, भिंडी और कद्दू की सब्जियों की पर्याप्त आमद शुरू हो गई है। पहले ये सब्जियां बाहर से आती थीं जिससे भाव ऊंचे रहते थे। अब स्थानीय उत्पादन होने से कीमतें नीचे आना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

फुटकर सब्जी विक्रेता अजय कश्यप ने बताया कि सब्जियों के भाव गिरने से कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है। भाव बढ़ने से आम आदमी की खरीद क्षमता घट जाती है और बिक्री पर असर पड़ता है। अब भाव गिरने से बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय सब्जियों के दाम गिरने के बावजूद हिमाचल से आने वाली हरी मटर और गोभी अभी भी महंगी है। मटर 120 रुपये प्रति किलो और गोभी 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

सोमवार को शहर में सब्जियों के भाव

नींबू 50 से 60 रुपये प्रति पाव
टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो
घीया 20 रुपये प्रति किलो
खीरा 40 रुपये प्रति किलो
लौकी 20 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च 40 रुपये प्रति किलो
करेला 40 रुपये प्रति किलो
भिंडी 50 रुपये प्रति किलो
कद्दू 20 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें