मेरिट सूची में शामिल छात्राओं ने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया सफलता का श्रेय
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस बार भी जिले की बेटियों ने जलवा दिखाया। जिला स्तर की मेरिट सूची में शामिल 24 विद्यार्थियों में से 17 बेटियों ने बेहतर अंक हासिल कर लड़कों को पछाड़ दिया। वहीं सात लड़कों ने मेरिट सूची में जगह पाई है।
बिलावर के साहित्य डगोरिया ने साइंस में सबसे अधिक 495 (99 प्रतिशत) अंक लेकर तीसरी पोजीशन हासिल की है। साइंस में हायर सेकेंडरी स्कूल हटली की दीपशिखा ने 492 अंक (98.4 प्रतिशत) लेकर छठा स्थान हासिल किया है।
जिले की मेरिट सूची में सबसे अधिक 17 विद्यार्थी साइंस विषयों से हैं। इसमें से पांच लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं। इसी तरह छह लड़कियों ने आर्ट्स और एक विद्यार्थी ने कॉमर्स में पहली 10 पोजीशन हासिल की है। बेटियों की इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
मेरिट सूची में शामिल छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया। किसी का सपना प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना है तो कोई बैंकिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती है वहीं कुछ इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही हैं।
साइंस में छठी पोजीशन हासिल करने वाली दीपशिखा के अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल कोटपुन्नू की दिशा राजपूत, नगरी हायर सेकेंडरी के कृष्णा संग्राल और शास्त्री मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल हरिपुर मोड़ हीरानगर की विपाशा देवी ने भी 492 अंक लिए हैं। कुट्टा के कृष खजूरिया (491) और कोट पुन्नू की मैंसी देवी (491) सातवें स्थान पर हैं।
लिटिल एंजल्स की अनामिका रानी, आरएस जागृति निकेतन की दिव्यांशी शर्मा और हीरानगर हायर सेकेंडरी स्कूल के कुशल शर्मा ने 490 अंकों के साथ आठवीं पोजीशन हासिल की है। स्प्रिंग डेल्स की धरती बावा और हटली की जानवी देवी ने 489 अंकों के साथ नाैवां स्थान हासिल किया है। जखबड़ की भवानी देवी, डीएवी स्कूल की जानवी शर्मा, आरएस गोल्डन स्कूल के कशिश शर्मा व प्रत्यूष सिंह और हीरानगर की पारुल शर्मा ने 488 अंक लेकर 10वां स्थाना हासिल किया है।
कॉमर्स में आरएस जागृति निकेतन स्कूल के अभिनंदन महाजन ने 10वां स्थान जबकि आर्ट्स में बसोहली की सुलक्षणा पंडित ने 491 अंक लेकर पांचवां, राजबाग की रिधिमा राजपूत ने छठा (490), जीएचएसएस गर्ल्स की नीती देवी और डीएवी की सिमरनजीत कौर ने 488 अंक लेकर आठवां, लिटिल एंजल्स स्कूल की राघवी ने 487 अंक लेकर नाैवां और जीएचएसएस कठुआ की मोनिका देवी ने 486 अंक लेकर 10वां स्थान हासिल किया है।
बारहवीं बोर्ड परीक्षा के स्कूल विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाते डीएसी हायर सेकेंडरी स्कूल - फोटो : Samvad