फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कूका चक में आग लगने से 35 एकड़ गेहूं की फसल जली

Thu, 23 Apr 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गांव कूका चक में आग लगने से जलती गेंहू की फसल। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
तीन किसानों की मेहनत पर फिर पानी, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

दमकल विभाग के देर से पहुंचने के कारण बढ़ गया नुकसान


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे गांव कूका चक में बुधवार दोपहर आग से 35 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई। आग के कारण तीन किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस घटना ने किसानों को खून के आंसू रोने के लिए विवश कर दिया है।
स्थानीय निवासी सुनिंदर कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के देर से पहुंचने के कारण नुकसान बढ़ गया। घटना के तुरंत बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस को इसकी सूचना दी गई। इस बीच ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास जारी रखा। बाद में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचने और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति या मवेशी चपेट में नहीं आया। गांव के तीन किसान पूर्ण चंद, देव राज और बाबू राम पुत्र तेज राम की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इन किसानों की जीविका का साधन केवल खेती है। पूरी फसल जलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना केवल आर्थिक नुकसान नहीं बल्कि परिवारों के जीवन पर सीधा असर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें