फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उपभोक्ताओं को बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहा एलपीजी सिलिंडर

Wed, 22 Apr 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
चटक धूप में घंटों कतार में खड़े होने के लिए मजबूर हो रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि लोग वितरण केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतार में खड़े हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

मंगलवार दोपहर को गुज्जर हॉस्टल के पीछे और नगरी अड्डा के पास बनाए अस्थायी एचपी गैस वितरण केंद्र पर भारी भीड़ रही। भीषण गर्मी और चटक धूप के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और युवा घंटों तक बारी का इंतजार करते रहे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले सिलिंडर की बुकिंग करवाई थी लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। मजबूरन उन्हें एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


महिला उपभोक्ता अंजु बाला ने बताया कि उन्होंने गत मंगलवार को एचपी गैस की बुकिंग करवाई थी। कई दिन बीतने के बाद सिलिंडर उनके घर नहीं पहुंचा तो सोमवार को वह शहीदी चौक स्थित गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचीं। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें मंगलवार को गैस मिलने का आश्वासन दिया।

मंगलवार को जब वह एजेंसी पहुंचीं तो कार्यालय बंद मिला। बाद में उन्हें पता चला कि गैस गुज्जर हॉस्टल के नजदीक वितरित की जा रही है। अंजु बाला ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से लाइन में खड़ी रही लेकिन दोपहर तक भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। उपभोक्ता अंजना कुमारी ने बताया कि वह सुबह सात बजे से लाइन में खड़ी रही। दोपहर एक बजे तक गैस का ट्रक वितरण केंद्र तक नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिंद्रा वाहन में कुल 80 सिलिंडर लाए गए थे। इनमें से 50 सिलिंडर पर्ची धारकों को दिए गए लेकिन बाकी 30 सिलिंडर कहां गए इसकी कोई जानकारी एजेंसी कर्मचारियों ने नहीं दी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी में सही जानकारी नहीं दी जा रही। गैस की कमी के कारण घरों में खाना बनाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि एक ओर जिला प्रशासन यह दावा कर रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं दूसरी ओर शहर के उपभोक्ताओं को निर्धारित 25 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें