फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशे के शारीरिक-मानसिक दुष्प्रभाव पर पूछे प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान जारी है। इसके तहत मंगलवार को राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विशेष चरण में विद्यार्थियों से नशे के शारीरिक-मानसिक दुष्प्रभाव पर प्रश्न पूछे गए। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों ने छात्राओं को नशा मुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। इसमें सामान्य ज्ञान, रैपिड फायर, तार्किक क्षमता, दृश्य पहचान और नशा मुक्ति जागरूकता चरण शामिल रहे। कड़े मुकाबले के बाद टीम सी विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य जतिंदर कुमार सेठी ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अनुशासन बनाए रखने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें