फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने में कठुआ अव्वल

Tue, 21 Apr 2026 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किए गए स्व-मूल्यांकल में जिले को मिले 81 फीसदी अंक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (टीओएफईआई) के दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन में जिले ने जम्मू संभाग में पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने स्व-मूल्यांकन के दौरान 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

यह उपलब्धि जम्मू स्थित एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सामने आई है। कार्यशाला का आयोजन निदेश स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू द्वारा किया जा रहा है। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित अन्य लोग में हिस्सेदारी कर रहे है। बता दें कि जिले से इस कार्यशाला में जिले का नेतृत्व टीओएफईआई की जिला नोडल अधिकारी मोनिका खोसला कर रही है, जबकि साथ जोनल नोडल अधिकारी सुनीता कुमारी, मीतू गुप्ता और अजय कुमार भी कार्यशाला में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने चर्चा के दौरान जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों और अनुभवों को साझा किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्कूली शिक्षा के संयुक्त निदेशक गुरदेव कुमार तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान केवल सरकारी आदेश नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार प्रयास और जागरूकता जरूरी है। संयुक्त निदेशक रोमी कुमरा ने स्कूल स्तर पर नियमित निगरानी, जागरूकता कार्यक्रमों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इसके अलावा कार्यशाला में तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान, सीओटीपीए -2003 के प्रावधान, टीओएफईआई के दिशा-निर्देश, पोर्टल संचालन तथा जमीनी स्तर पर सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें