फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी ने धार महानपुर में सुनीं लोगों की समस्याएं, जर्जर सड़कें, लंबित भूमि मुआवजा सहित स्वास्थ्य, बिजली के उठे मुद्दे

Sun, 19 Apr 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
धार महानपुर जनता दरबार में लोग विधायक और डीसी को समस्या बताते हुए
विज्ञापन
नशा मुक्त रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीसी ने किया नेतृत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। उपायुक्त राजेश शर्मा ने शनिवार को धार महानपुर में दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। जन शिकायत निवारण शिविर में बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने इलाके की जर्जर सड़के, लंबित भूमि मुआवजा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी के मुद्दे प्रमुखता से उठाएं।

लोगों ने खोली तलाई-खतम सड़क की जर्जर हालत, लंबित भूमि मुआवजा और छह किलोमीटर लंबी नयाली-खतम सड़क निर्माण की मांग की। इसके अलावा धार कोरह के लोगों ने पेयजल समस्या, पशु चिकित्सालय और पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की। लोगों ने डीसी को बताया कि जीरो मोड़ से लेकर सन्ननघाट मार्ग गत वर्ष बाढ़ और भूस्खलन के चलते बंद पड़ा हुआ, जिसे फोरी तौर पर बहाल करने की मांग उठाई। इसके अलावा लोगों ने हायर सेकेंडरी स्कूल धार महानपुर और प्राईमरी स्कूल कोरह में स्टाफ की कमी को भी उठाया। स्थानीय विधायक ने लोगों को बताया कि स्कूलों को अपग्रेड करने और स्टाफ की कमी का मामला शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया जा चुका है, जिसका जल्द समाधान होगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याएं और पेयजल आपूर्ति की दिक्कतें जल्द दूर की जाएंगी। इस मौके पर विधायक ने अपने सीडीएफ से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने और कैपेक्स बजट के तहत आरडीडी भवन निर्माण की घोषणा की। उपायुक्त राजेश शर्मा ने लोगों द्वारा उठाई गई सभी मांगों निर्धारित समय सीमा में समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सन्ननघाट में स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि विवाद के मुद्दे शीघ्र सुलझा लिया जाएगा। डीसी ने मौके पर ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में आवश्यक शिक्षकों की तैनाती का निर्देश दिया, जबकि पशु चिकित्सक के खाली पद को मौके पर ही डॉक्टर की तैनाती कर दी गई। इसके अलावा डीसी ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को बंद पड़े सड़क मार्ग की बहाली के लिए तुरंत क्रेट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी नेतृत्व में इलाके में निकाली नशा मुक्त रैली


इस दौरान डीसी ने मिशन युवा और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर 100 दिवसीय अभियान के बारे में भी जानकारी दी और लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। इससे पहले धार महानपुर में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई और अभियान को अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन



ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट का किया उद्घाटन

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त राजेश शर्मा ने धार महानपुर में एक ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट का उद्घाटन भी किया। इससे एचएडीपी योजना के तहत छह लाख रुपये की सब्सिडी से स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों को पारदर्शी भुगतान और बेहतर आजीविका का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें