फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कंडी क्षेत्र में बार खोलने और दूषित पानी के चलते लोगों में आक्रोश

Sun, 19 Apr 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्रदूषण और अन्य समस्याओं को लेकर जिला सचिवालय में प्रदर्शन करते लोगसंवाद
विज्ञापन
बोले- बार खुलने से लोगेट, सहार, कुमरी-कठेरा, भेड़ बलोड़, बोड़ा और अन्य गांवों पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कंडी क्षेत्र में बार खोलने और दूषित पानी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मांगों को लेकर एडीसी को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सरपंच सहार भोली सिंह जसरोटिया ने लोगेट औद्योगिक क्षेत्र में पहले से चल रहे रेस्टोरेंट में बार खोलने की अनुमति न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पहले ही नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं । यदि बार को अनुमति दी जाती है तो इसका बुरा असर लोगेट, सहार, कुमरी-कठेरा, भेड़ बलोड़, बोड़ा और अन्य गांवों पर पड़ेगा। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कठुआ स्टेडियम में नशा मुक्त समाज का संदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने घाटी क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के छोड़े जा रहे दूषित पानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिना उपचारित पानी छोड़े जाने से फसलें और मवेशी प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व में विरोध के बाद कुछ समय तक यह समस्या रुकी थी लेकिन अब फिर से अपशिष्ट सीधे छोड़ा जा रहा है। प्रतिनिधियों ने घाटी औद्योगिक क्षेत्र में महाराजा काल की पुरानी सड़क को बंद किए जाने पर रोष जताया। उनका कहना था कि सड़क बंद होने से किसानों और स्थानीय लोगों को कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का हल नहीं निकाला गया तो लोगों का रोष और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें