फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गैस एजेंसियों को घर-घर डिलीवरी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी इलाकों में 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद मिले रसोई गैस : एडीसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। एडीसी विश्वजीत सिंह ने घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर गैस एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों और गैस वितरक एजेंसियों ने एडीसी को बताया कि जिले में पर्याप्त गैस उपलब्ध है।

उन्होंने वितरकों से गैस सिलिंडरों की घर-घर डिलीवरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रतिदिन की होम डिलीवरी का ब्योरा साझा करने और स्टॉक व वितरण की स्थिति का रिकॉर्ड रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिए कि कालाबाजारी या गैस की जमाखोरी की किसी भी घटना की तुरंत सूचना दी जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं को गैस डिलीवरी की तय समय-सीमा की स्पष्ट जानकारी देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के भीतर गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। गैस वितरण के दौरान यदि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए। उन्होंने गैस एजेंसियों को सभी एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील केसर, सहायक निदेशक एफसीएंडसीए डॉ. मोहम्मद सगीर, एचपीसीएल के डिविजनल सेल्स मैनेजर ब्रजेश कुमार, टीएसओ सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें