फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन वेंटेड कॉजवे सहित बाख्ता से मंगलूर सड़क लोगों को समर्पित

Wed, 15 Apr 2026 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जसरोटा विधायक ने शुरू करवाया विकास कार्यजागरूक पाठक
विज्ञापन
- ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती : विधायक जसरोटिया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। विधायक राजीव जसरोटिया ने 29 करोड़ की लागत से तैयार बाख्ता से मंगलूर सड़क सहित तीन लंबे वेंटेड कॉजवे मंगलवार को जनता को समर्पित कर दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत तैयार इस सड़क से कंडी क्षेत्र की कई पंचायतों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।



जसरोटिया ने कहा कि इस मार्ग पर तीन लंबे-लंबे वेंटेड कॉजवे का निर्माण किया गया है जिसमें 46.8 मीटर, 27 मीटर और 33.60 मीटर लंबे कॉजवे शामिल हैं। इनके निर्माण कार्य के लिए कुल 5.28 करोड़ की राशि खर्च की गई है। इसके बाख्ता से मंगलूर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का लोकार्पण भी किया गया। इससे परियोजना की लागत 29 करोड़ तक पहुंच गई। विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में हर मौसम में सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। बरसात के दौरान नालों में पानी भरने से पहले गांवों का संपर्क टूट जाता था। वहीं अब इन वेंटेड कॉजवे के निर्माण से ऐसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य,शिक्षा और बाजार तक पहुंच आसान होगी। इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। साथ ही किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। छोटे व्यापार और स्थानीय उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क नेटवर्क से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और विद्यार्थियों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने में भी यह परियोजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह की सहराना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ही क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के पूर्व सरपंच राकेश, केवल, रोशन, कुलदीप गुप्ता, गंधर्व सिंह, सतीश सिंह, समर सिंह, मंगल सिंह, परवीन, मगर, दीनानाथ, संजय और चैन सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें