फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 15 मवेशी

Wed, 15 Apr 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने एक ट्रक से 15 मवेशियों को बरामद कर तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात का है जब पुलिस टीम रेलवे ब्रिज लखनपुर के पास नाका चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पंजाब से जम्मू की तरफ जा रहे संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए रोका।जांच के दौरान ट्रक में 15 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाया और मौके पर ही चालक शाकूर अहमद निवासी राजीव नगर नरवाल जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी मवेशियों को कीडियां गंडियाल गोशाला में सुरक्षित रखा है। पुलिस ने लखनपुर थाना में बीएनएस की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें