फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 35 लीटर देसी शराब बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 35 लीटर देसी शराब बरामद कर महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई सोमवार को नगरी पुलिस चौकी के तहत क्षेत्र डडौली जखबड़ में की गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में दबिश देकर आरोपी महिला को देसी शराब का कारोबार करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान महिला निशा निवासी डडौली जखबड़ से 25 लीटर शराब बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई पुलिस चौकी हटली के अंतर्गत क्षेत्र बरमोरा इलाके की रविवार देर शाम की है। इसमें पुलिस ने आरोपी सोहन लाल निवासी चक द्राब खान को नहर के किनारे अवैध तरीके से देसी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। उससे 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें