फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिल्केश्वर महादेव शिव मंदिर प्रांगण में बैसाखी मेला शुरू

Wed, 15 Apr 2026 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिल्केश्वर महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को बैसाखी मेले की शुरुआत हो गई। पहले दिन अलग-अलग इलाकों के लोग मेले में पहुंचे। उन्होंने कई प्रकार की खरीदारी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में मेले में और ज्यादा भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन


बता दें कि बिलावर कस्बे का बैसाखी मेला एक पखवाड़े तक चलता है। मेले के पहले दिन लोगों ने बिल्केश्वर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद लोगों ने मेले का आनंद उठाया। इस मौके पर बच्चों और महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में मिठाइ की दुकानों के साथ-साथ मनियारी,कपड़े और आइसक्रीम के स्टाल लगाए गए हैं । बता दें कि बिलावर का ऐतिहासिक बैसाखी मेला हर वर्ष विक्रम संवत की पहली तारीख से शुरू होता है और लगातार 15 दिनों तक चलता है। दुकानदार अनिल कुमार,रोमी सिंह,अमित और राहुल ने बताया कि मेले में दूरदराज इलाकों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें