फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खुले आसमान से मिली निजात, 185 वकीलों को मिली बैठने की सुविधा

Tue, 14 Apr 2026 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कोर्ट कांप्लेक्स में वकीलों चैंबर का उद्घाटन करते हुए प्रशासनिक न्यायधीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला कोर्ट परिसर में पहली बार वकीलों को बैठने की बेहतर सुविधा मिली है। अब उन्हें खुले आसमान तले निजी प्रैक्टिस के लिए बैठने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश रजनीश ओसवाल ने सोमवार नवनिर्मित चैंबर भवन वकीलों को समर्पित किया है।
तीन करोड़ से अधिक राशि से तैयार दो मंजिला इमारत में कुल 36 चैंबरों,एक हॉल और एक कैंटीन का निर्माण किया गया है। इसमें कुल 185 अधिवक्ताओं को बैठने की सुविधा प्रदान की गई है। न्यायाधीश ओसवाल ने नई इमारत का उद्घाटन करते हुए कहा कि नए अधिवक्ता चैंबर न्यायिक कार्यों को सुचारु बनाने में सहायक होंगे और आम लोगों को न्याय तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जम्वाल और बार एसोसिएशन को चैंबर आवंटन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिले में न्यायिक बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं। कठुआ और हीरानगर में नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थापित किए जा चुके हैं जबकि बसोहली और बिलावर में जल्द ही ऐसी सुविधाएं लोगों को समर्पित की जाएगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जम्वाल ने वर्तमान समय को कठुआ न्यायपालिका के लिए स्वर्णिम काल बताया। पिछले कुछ सालों से जिले की अलग-अलग कोर्टों में न्यायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए नियमित प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी का नतीजा है कि गत वर्ष पहले न्यायाधीशों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई गई। उसके बाद कोर्ट इमारत और अब चैंबर भवन को वकीलों को सौंपे गए है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई सी कटोच ने कहा कि पूर्व प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव कुमार ने तीन वर्ष पूर्व चैंबर निर्माण का नींवपत्थर रखा था। उन्होंने न्यायिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने नवनिर्मित कोर्ट इमारत वकीलों और वादियों को आ रही परेशानियों को भी उजागर किया।
कोर्ट इमारत में स्थापित लिफ्ट को चालू करना, अग्निशमन प्रणाली को मजबूत करने और मोबाइल नेटवर्क समस्या के समाधान की भी मांग रखी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कटोच ने कहा कि सभी वकीलों को 36 चैंबरों और एक नवनिर्मित हॉल में 185 अधिवक्ताओं को जगह देने एक मुश्किल बड़ा काम था। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी और चैंबर के निर्माण करने की जरूरत है, जिसके लिए सरकार से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्यादातर वकीलों को चैंबर आवंटित हो इसके लिए पूरे प्रयास किए गए है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कठुआ, प्रवीन पंडोह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार,उपायुक्त राजेश शर्मा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा,डीएलएसए सचिव उर्वशी रैना भार्गव,न्यायिक मजिस्ट्रेट विरेन मगोत्रा, जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट पूनम गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें