फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खस्ताहाल सड़कों से शहर में बढ़ रहे हादसे, मरम्मत की मांग

Tue, 07 Apr 2026 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी में महाकालेश्वर मंदिर के पास शहीद कैप्टन सुनील चौधरी मार्ग की दयनीय दशा दिखाते गड
विज्ञापन
ड्रीमलैंड पार्क रोड वाया सुनील चौक, शहीदी चौक से अंबेडकर ब्रिज और कोर्ट रोड की मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

हर वर्ष 80–85 लाख खर्च के बावजूद नहीं सुधर रही सड़कों की हालत

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर की प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति अब हादसों की बड़ी वजह बनती जा रही है। ड्रीमलैंड पार्क रोड वाया सुनील चौक, शहीदी चौक से अंबेडकर चौक, पुलिस लाइन रोड और कोर्ट रोड पर बने गहरे गड्ढे रोजाना दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में इन सड़कों की खराब हालत के कारण एक स्कूटी सवार युवती की जान जा चुकी है जबकि दर्जनों लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है। लंबे समय से सड़कों की स्थिति में सुधार न होने पर अब शहर के युवा खुलकर सामने आए हैं और जिला उपायुक्त से सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई है।
विज्ञापन


युवाओं में शामिल मोहित शर्मा ने बताया कि ड्रीमलैंड पार्क रोड, सुनील चौक, कोर्ट रोड और पुलिस लाइन रोड पर कई स्थानों पर बने गहरे गड्ढे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन चुके हैं। ड्रीमलैंड पार्क रोड पर उखड़ी तारकोल और गहरे गड्ढों के साथ-साथ कैप्टन सुनील चौक से लेकर पार्क तक नालों का गंदा पानी बहने से हालात और भी बदतर हो गए हैं। कई जगहों पर गड्ढे इतने गहरे हो चुके हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



80–85 लाख खर्च के बावजूद नहीं सुधर रही सड़कों की हालत

बता दें कि जिला प्रशासन हर वर्ष शहर की करीब 15 से 20 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और तारकोल बिछाने पर 80 से 85 लाख रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद मरम्मत के कुछ ही समय बाद सड़कों की स्थिति फिर से खराब हो जाती है। गत वर्ष कैपेक्स बजट, टाउन एंड सिटी प्रोग्राम और सीएसआर के तहत कई बार गड्ढों को भरा गए है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकल सका। युवाओं का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण सड़कों की हालत बार-बार खराब हो रही है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा स्थायी समाधान निकालकर शहरवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान की जाए।

कृष्णा कॉलोनी में महाकालेश्वर मंदिर के पास शहीद कैप्टन सुनील चौधरी मार्ग की दयनीय दशा दिखाते गड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें