फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वर्षा जम्वाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 07 Apr 2026 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के रामलीला मैदान में महामाई के विशाल जागरण का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हर वर्ष की तरह नगरी कस्बे के रामलीला मैदान में महामाई के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जय मां वैष्णवी जागरण कमेटी नगरी की ओर से आयोजित होने वाले 5वें वार्षिक जागरण में गायिका वर्षा जम्वाल ने मधुर आवाज में महामाई का गुणगान कर उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात होने वाले इस आयोजन के चलते वहां महामाई का भव्य दरबार सजाया गया आयोजन स्थल पर की जाने वाली बिजली की सजावट कार्यक्रम को की कार्यक्रम को और प्रभावशाली बना दिया। जागरण की शुरूआत में स्थानीय गायकों ने महामाई की भेंट प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। देर रात को मंच पर आई वर्षा जम्वाल ने जब भजनों को प्रस्तुत करना शुरू किया तो वहां मौजूद भक्त झूम उठे। इस दौरान कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां ने भी लोगों को रात भर बांधे रखा। जागरण का समापन परंपरा के अनुसार तारा रानी की कथा के साथ हुआ। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महामाई की आरती की और आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें