फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पैराफिट से बाइक टकराने पर 22 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 06 Apr 2026 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर क्षेत्र में धार सड़क पर राजकीय डिग्री कॉलेज के नजदीक हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। महानपुर क्षेत्र में धार सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। यह हादसा राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर के नजदीक उस समय हुआ जब बाइक सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब 4:30 बजे उस समय पेश आया जब दोनों भाई मोटरसाइकिल पर महानपुर से अपने गांव पलैल की ओर जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने से बाइक पैराफिट से टकराने के बाद दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर महानपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राहुल कुमार (22) पुत्र स्वर्गीय जोगिंद्र कुमार निवासी पलैल महानपुर के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान उसके छोटे भाई साहिल कुमार के रूप में हुई है, जिसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक राहुल अपने पिता की मौत के बाद छोटे भाई साहिल और मां के साथ वर्तमान में जम्मू में रह रहा था और छोटा-मोटा काम कर परिवार का गुजारा करता था। उनके पिता का निधन हो चुका है। वे बिजली विभाग में अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

..............

मौत खींच लाई थी वापस

रविवार को दोनों भाई बाइक पर सवार होकर महानपुर स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार यहां वह अकसर समय-समय पर आते थे। स्थानीय युवाओं के साथ खेलते भी थे। दोनों ने महानपुर के स्थानीय बाजार से खरीदारी की ओर शाम चार बजे के बाद वापस जम्मू के लिए लौटने लगे मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। महानपुर राजकीय डिग्री कॉलेज से बिलावर की ओर उनकी बाइक धार सड़क पर एक पैराफिट से जा टकराई। लहुलहुहान पड़े दोनों भाईयों को स्थानीय लोगों की मदद से महानुपर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर किया गया लेकिन 35 किलोमीटर के इस सफर में एक भाई ने दम ताेड़ दिया। दूसरी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें