फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़कें तो बनीं पर परिवहन सुविधा अब भी नदारद

Mon, 06 Apr 2026 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने की लोगेट से घाटी वाया उत्तरी-बरवाल-सौंथल के बीच मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। कंडी क्षेत्र में पिछले दो दशकों से सड़कों का व्यापक जाल तो बिछाया गया है लेकिन यहां आज भी सीधी मिनी बस सेवा का अभाव बना हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें होने के बावजूद एक गांव से दूसरे गांव तक जाने के लिए नियमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोग निजी वाहनों या ई-रिक्शा पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। यह न तो हर समय उपलब्ध होते हैं और न ही किफायती साबित होते हैं। इस कारण लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही ई-रिक्शा या अन्य साधनों के इंतजार में कीमती समय भी बर्बाद होता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, सुरजीत शर्मा और अंकुश कुमार ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी उन युवाओं को हो रही है जो रोजाना औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरी के लिए जाते हैं। लोगेट-सहार और घाटी दोनों प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हैं। मौजूदा समय में इनके बीच कोई सीधी सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों युवा इन दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में आवाजाही करते हैं। यदि सहार, लोगेट, उत्तरी-बरवाल, सौंथल और घाटी के बीच मिनी बस सेवा शुरू की जाए तो इसका लाभ दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों औद्योगिक क्षेत्रों के बीच दूरी महज करीब 10 किलोमीटर है। ऐसे में सुबह और शाम के समय मिनी बस सेवा शुरू करने से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। वर्तमान में लोगों को पहले राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचना पड़ता है और फिर लिंक मार्गों पर चलने वाली बसों से औद्योगिक इकाइयों तक जाना पड़ता है, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द मिनी बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें