फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Mon, 06 Apr 2026 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा व अन्य वाहन। संवाद
विज्ञापन
भागथली-कीडिया गंडयाल मार्ग पर कार ने ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और साइकिल को मारी टक्कर
विज्ञापन

लखनपुर में भी पेश आया हादसा, महिला घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर से सटे भागथली-कीडिया गंडयाल मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक अन्य हादसा लखनपुर में पेश आया जिसमें ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 38 वर्षीय महिला घायल हो गई। हादसे में सभी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा दोपहर 12 बजे का बताया जा रहा है जिसमें एक कार कठुआ से कीडियां गंडयाल जा रही थी। शहर से मात्र एक किलोमीटर दूर तेज रफ्तार कार ने दूसरी तरफ से आ रहे ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और साइकिल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया कि हादसा उस समय पेश आया जब गली से एक स्कूटी अचानक सड़क पर आ गई। स्कूटी को बचाने के लिए अनियंत्रित कार ने दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार सहित चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार बलविंद्र सिंह पुत्र गुरु बख्श निवासी वार्ड 8 कठुआ को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में ध्रुव सिंह (74) पुत्र मल्हार सिंह निवासी वार्ड 11, दर्शन सिंह (62) निवासी वार्ड 8 और गगन सिंह (45) पुत्र भूरी सिंह निवासी वार्ड 8 के रूप में हुई है। घायलों के सिर और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा लखनपुर में पेश आया। इसमें एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। महिला की पहचान वर्षा देवी (38) पत्नी अमनदीप निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें