बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड दो में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। रविवार दोपहर बाद आवारा कुत्तों के झुंड ने एक भेड़ को मार डाला और दूसरी को घायल कर दिया। पूर्व पार्षद नीता कुमारी और पशुपालक शोरी लाल ने बताया कि आवारा कुत्तों की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि उसने अपने घर से कुछ ही दूर भेड़ों को बांध रखा था। रविवार दोपहर बाद अचानक 5-6 कुत्तों का आवारा झुंड आया और एक भेड़ को घायल कर दिया और दूसरी भेड़ को जंगल की तरफ ले गए जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इलाके मेंं बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाया जाए। संवाद