बिलावर। मांडली किशनपुर सड़क की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा शनिवार दोपहर 1:00 बजे अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। गनीमत रही कि ई-रिक्शा में सवार चालक और महिला को कोई चोट नहीं आई। घटना में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे गिर गया जिससे किशनपुर से सटे गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु करने में जुट गए। संवाद