फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में बढ़ते नशे की समस्या पर विधायक डॉ. भूषण ने विधानसभा में सरकार का खींचा ध्यान

Sun, 29 Mar 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्रों को संसाधनों से लैस करने और पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर में तेजी से बढ़ रही नशे की समस्या को लेकर विधायक डॉ. भारत भूषण ने शनिवार को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कठुआ शहर पंजाब से सटा होने के कारण जहां लगातार नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, जिसका शिकार नौजवान पीढ़ी हो रही है।

विधायक ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जिले में पिछले दो वर्षों में नशे से कितने युवाओं की मौत हुई है, इसका कोई ठोस सरकारी आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते एक वर्ष में ही 100 से अधिक युवाओं की नशे के कारण मौत हो चुकी है, जिसके पीछे पड़ोसी राज्यों से आ रहा नशा मुख्य कारण है। डॉ. भारत भूषण ने बताया कि नशे के कारण घर पूरी तरह बर्बाद हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भूषण ने सरकार पर इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में स्थापित नशा मुक्ति केंद्रों में सुविधाओं की भारी कमी है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ तक उपलब्ध नहीं है, जिससे नशे के शिकार लोगों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा। विधायक ने सरकार से मांग की कि नशा मुक्ति केंद्रों को आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित स्टाफ से सुसज्जित किया जाए। साथ ही उन्होंने नशे के कारण जान गंवाने वाले युवाओं के परिवारों के पुनर्वास के लिए ठोस नीति बनाने पर भी जोर दिया, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सहारा मिल सके। इसके अलावा उन्होंने सरकार से नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई करने की मांग को भी दोहराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें