फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंजाब के साथ लगती खुली सीमा के चलते धड़ल्ले से हो रही गो तस्करी

Thu, 26 Mar 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला की पंजाब से लगती खुली सीमाओं का फायदा उठाकर गो तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर प्रशासन और पुलिस को चकमा दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार तस्कर अब परंपरागत तरीकों के बजाय सवारी वाहनों, तेल टैंकरों के अलावा मवेशियों को बेहोश कर कारों में तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।
हैरत की बात है कि लखनपुर में गुड्स स्कैनर को लेकर बनाया गया प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में है। ऐसे में रोजाना साढ़े तीन हजार से ज्यादा वाहनों की जांच नाके पर संभव नहीं हो पाती है। अधिकारी ने बताया कि थानों में पुलिस की नफरी कम होना और सख्त कानून न होना भी गो-तस्करी बढ़ने में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से नाके तो स्थापित किए हैं लेकिन तस्कर कई बार लिंक मार्ग से तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। नाका पर तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि रात के समय प्रत्येक वाहन को जांच करना संभव नहीं है। हर दिन नाकों से हजारों वाहन गुजरते हैं। अगर हर वाहन को रोकेंगे तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें