संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बसोहली के शीतलनगर बस स्टैंड पर ग्रेफ की अधिग्रहित जमीन अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की। एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा के निर्देश पर चार अवैध खोखों को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया।
एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा ने बताया कि ग्रेफ की ओर से अधिग्रहित जमीन पर अवैध खोखे बनाए जाने के संबंध में शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान चार खोखे हटा दिए गए हैं।