फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गन्ने के खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 25 Mar 2026 03:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सक्ता चक के पास सड़क से गुजर रही पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाई टेंशन लाइन से लगी आग, कई घंटे बंद रहा सक्ता चक लिंग मार्ग पर यातायात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सक्ता चक लिंक मार्ग उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गन्ने के खोई से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बेकाबू हो गई कि ट्रैक्टर चालक ने सक्ता चक लिंक मार्ग के बीचोबीच ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग करना पड़ा। दमकल विभाग की दो फायर टेंडर को चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने का कारण हाई टेंशन तारे थी, जब ट्रॉली उनके संपर्क में आई तो अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की घटना दोपहर 12 बजे के करीब की है। देखते ही देखते आग इतनी बेकाबू हो गई कि स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग की दी। करीब 12:30 बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी लेकिन बेकाबू होती आग को देखते हुए हीरानगर से एक अन्य फायर टेंडर को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बिजली की हाई टेंशन तार से लगी थी जो देखते ही देखते बेकाबू होने लगी। ट्रैक्टर चालक ने समझदारी दिखते हुए ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर लिया जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। उन्होंने बताया कि लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिससे लिंक मार्ग पर यातायात बहाल किया हुआ।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली नजदीक के गत्ते की इकाई में जा रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें लदी गन्ने की खोई पूरी तरह जल गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग को काबू पाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। पहले जसीबी की मदद से गन्ने के खोई के बने लट्ठे ट्रॉली से नीच उतारेंगे और उसके बाद फायर टेंडर की मदद से लट्ठों में लगी आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें