फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्कूटी सवार दो झपटमारों ने महिला का पर्स छीना, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 24 Mar 2026 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कृष्णा कॉलोनी में हुई वारदात, पर्स में 3500 रुपये व मोबाइल फोन
विज्ञापन


- सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हुई शिनाख्त


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर के कृष्णा कॉलोनी में एक झपटमारी की एक वारदात सामने आई है। इसमें बाजार से फल-सब्जी खरीदकर आ रही पैदल महिला का स्कूटी सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो जाते है। पुलिस ने मामला दर्जकर झपटमारों की शिनाख्त करने के बाद दबोचने में जुटी हुई है।

पीड़ित महिला विजय देवी ने बताया कि वारदात रविवार की देर शाम की है, जब वह अपनी नाती के साथ बाजार से फल-सब्जी खरीदकर अपने घर कृष्णा कॉलोनी लौट रही थी। इस बीच एक काली स्कूटी पर सवार हो दो युवक आते है और उसके हाथ से थैला छीनकर फरार हो जाते है। महिला ने बताया कि स्कूटी के पीछे भागी, लेकिन स्कूटी सवार झपटमार मौके से फरार होने में कामयाब रहे। महिला ने छोर मचाया तो वहां पर लोग इकट्ठे हो गए। महिला ने बताया कि झपटमारों ने थोड़ी दूर आगे जाने पर थैले से पर्स निकाल कर फल-सब्जी को सड़क के किनारे फेंक दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पर्स 3500 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन भी था। वारदात के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से झपटमारों की शिनाख्त कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपी झपटमारों को दबोचने के लिए कई जगह पर छापेमारी की है, लेकिन अभी तक पकड़े नहीं गए है। वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन




....शहरवासी सार्वजनिक स्थल पुलिस गश्त बढ़ाने की कर रहे है मांग

शहर में बढ़ती झपटमारी वारदातों से शहरवासियों में रोष है। इससे पहले भी शहर के अलग-अलग इलाके में झपटमारी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। गत वर्ष शास्त्री नगर इलाके में एक स्कूटी सवार झपटमार महिला के गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गए थे, जबकि वार्ड 17 में स्कूटी पर सह सवार महिला का पर्स छीनने की कोशिश की गई थी, जिसमें महिला सहित स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शहरवासियों का आगे गर्मियों का मौसम आ रहा है। महिला शाम को सैर करने के लिए शहर के पार्कों और सड़कों पर जाती है। ऐसे में महिलाओं के साथ भविष्य में भी झपटमारी की वारदात सामने आ सकती है। लिहाजा पुलिस को सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त को बढ़ाना चाहिए, ताकि झपटमारों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें