कठुआ। घगवाल क्षेत्र में संदिग्ध विस्फोट के बाद कठुआ जिले में भी सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षाबलों ने भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाए। बीएसएफ ने ढोकला सनयाल के इलाके को खंगाला तो वहीं सीआरपीएफ, एसओजी की टीमों ने बिलावर नानगला डल बजाई से लेकर सुचार के जंगलाें में सर्च ऑपरेशन चलाया है।