फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुड़ा मुंडिया मंदिर से निकाली जाएगी शोभायात्रा

Mon, 23 Mar 2026 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भगवान परशुराम की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हीरानगर ब्राह्मण सभा के सदस्य। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। भगवान श्री परशुराम जयंती को लेकर हीरानगर ब्राह्मण समाज की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष अरुण शर्मा की ओर से की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से तय किया कि आगामी 12 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गुडा मुंडिया मंदिर से होगी।
विज्ञापन

इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने जयंती समारोह का आयोजन और शोभायात्रा निकाले के लिए सुदेश कुमार सेठू और शाम लाल शर्मा को संयोजक नियुक्त किया है। सभा के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि दोनों संयोजकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे ब्राह्मण समाज से सलाह मशविरा कर शोभायात्रा का मार्ग तय करे और अन्य तैयारियों को लेकर भूमिका अदा करे। बैठक में उपस्थित दोनों संयोजक सुदेश कुमार सेठू और शाम लाल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा आगामी रविवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें शोभायात्रा के रूट को तय किया जाएगा। उन्होंने बैठक में और भगवान श्री परशुराम जयंती पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहने के लिए ब्राह्मण समाज से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें