फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में राष्ट्रप्रेम के प्रति युवाओं में दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी

Mon, 23 Mar 2026 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में आयोजित युवा सम्मेलन में उप​स्थित युवा। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करने के लिए बनी में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जारी कार्यक्रम की कड़ी में होने वाले इस आयोजन में बनी खंड के युवाओं के साथ-साथ युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विभाग प्रचारक अनुराग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में भाग लेने वाले युवक-युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विभिन्न गतिविधियों और विचार-विमर्श के माध्यम से सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश और युवाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति देखने को मिली और पूरे आयोजन में उत्साह व ऊर्जा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें