संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विधायक विजय शर्मा ने रेलवे स्टेशन हीरानगर से लेकर बालू गुडा गांव तक तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करवाया गया। 19 लाख की लागत से 700 मीटर लंबी सड़क पर तारकोल बिछाया जाएगा।
इससे बालू गुड़ा, ठूठे चक सहित आसपास के गांव को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। कार्य का शुभारंभ करने के बाद विधायक ने कहा कि कि कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर तारकोल बिछाया जाए, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत सड़क ढांचा बेहद जरूरी होता है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के सुधरने से दैनिक आवागमन आसान होगा और आसपास के गांवों के विकास को गति मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व मंडल प्रधान सुदेश कुमार के अलावा जगदीश, पवन, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।