फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों को निवेश, बचत और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी

Sun, 15 Mar 2026 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में अर्थशास्त्र विभाग ने वित्तीय साक्षरता पर करवाई कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सहयोग से करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को वित्तीय योजना, निवेश के विकल्पों और जिम्मेदार धन प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर व सेबी के पंजीकृत सिक्योरिटी मार्केट ट्रेनर पवन कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने निवेश जागरूकता, म्युचुअल फंड और वित्तीय योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्राथमिक और द्वितीयक बाजार की कार्यप्रणाली को समझाते हुए युवाओं को कम उम्र से ही बेहतर वित्तीय आदतें विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने निवेश के विभिन्न विकल्पों पर भी चर्चा की। इस दौरान एक इंटरेक्टिव सत्र करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर संदेह दूर किए। कार्यशाला में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं, कॉलेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष नेहा बंदराल ने विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें