फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आईटीआई बनी के प्रशिक्षुओं को जल्द मिलेगा छात्रावास

Fri, 13 Mar 2026 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
3.59 करोड़ से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

चहारदीवारी और मुख्य प्रवेशद्वार का निर्माण कार्य बाकी



गोल्डी शर्मा
कठुआ। जिले के पहाड़ी उपजिला बनी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पढ़ने वाले प्रशिक्षुओं को छात्रावास की सुविधा जल्द मिलेगी। 3.50 करोड़ की लागत से लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास भवन बनकर तैयार हो चुका है जिनमें प्रत्येक में 25-25 विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था रहेगी। छात्रावास सुविधा शुरू होने से पहाड़ी क्षेत्र के दूरदराज इलाकों से आने वाले प्रशिक्षु को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें अब तक आवास की सुविधा नहीं मिल पाती थी।
अधिकारियों के अनुसार, छात्रावास निर्माण की वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृति मिली थी। इसके लिए सरकार ने कुल 3.59 करोड़ की राशि आवंटित की गई। प्रत्येक छात्रावास में प्रशिक्षु के लिए आवासीय सुविधा के साथ-साथ उनके मनोरंजन, छात्रावास मेस व कैंटीन, पढ़ाई कक्ष के अलावा उनके मनोरंजन का खास ध्यान रखा गया है। छात्रावास का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में चहारदीवारी, संपर्क मार्ग (एप्रोच रोड) और मुख्य प्रवेशद्वार के निर्माण का प्रावधान नहीं किया गया था। इस कारण भवन तैयार होने के बावजूद इसे अब तक आधिकारिक तौर पर तकनीकी शिक्षा विभाग को हस्तांतरित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

इसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने हाल ही में 20 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है जिससे दोनों छात्रावासों के लिए चहारदीवारी, मुख्य प्रवेशद्वार और एप्रोच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। विभाग ने शेष कार्यों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसे अगले दो महीनों के भीतर पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन

कोट

दोनों छात्रावास की दो मंजिला इमारत का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि चहारदीवारी, प्रवेशद्वार और एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य शेष बचा हुआ है। इसे अगले दो माह में पूरा कर इमारत को तकनीकी शिक्षा विभाग को अधिकारिक तौर पर स्थानांतरित कर दी जाएगी।



- अनिरुद्ध नय्यर, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें