बटालियन परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण गतिविधियों और तैनाती की स्थिति का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू सेक्टर सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) अमोल वी होमकर ने 121 बटालियन सीआरपीएफ और इसके विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूनिट की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों और जवानों से संवाद स्थापित किया।
आईजी ने बटालियन परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण गतिविधियों और तैनाती की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जवानों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप सदैव सतर्क रहने की प्रेरणा दी। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने मछेड़ी का दौरा किया। दौरे के दौरान आईजी ने जवानों की मनोबल और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठुआ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सीआरपीएफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट अरविंद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।