फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीडीसी मढ़ीन में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Tue, 10 Mar 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ: राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार नगरी आना जम्वाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा गुप्ता ने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए। तभी महिलाएं समाज और राष्ट्र के विकास में पूरी तरह योगदान दे सकेंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आना जम्वाल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं के उदाहरण देकर छात्रों को प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इसमें नेहा और उनके समूह ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कनिका, सोनाली, राधा, लता श्री और पूनम ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। धीरज, धर्मवीर और लबीता ने कविता पाठ किया जबकि नितिका, मन्नत और कीर्ति ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनु सैनी और डॉ. प्रीति ने किया। औपचारिक स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बलबिंदर सिंह और डॉ. मनीषा देवी की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें