रामकोट। रामकोट में ट्रेजरी कार्यालय अब नई इमारत में चलेगा। ट्रेजरी कार्यालय की इमारत के निर्माण कार्य को संबंधित विभाग की ओर से तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग की मौजूदगी में बिलावर के विधायक सतीश कुमार ने इमारत के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बता दें कि इससे पहले ट्रेजरी कार्यालय निजी इमारत में रामकोट में चल रहा है लेकिन अब कार्यालय की अपनी इमारत बनने से लोगों को इसकी सुविधा मिल पाएगी। यह कार्यालय प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट के नजदीक बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता विशाल डोगरा ने बताया कि एक करोड़ 68 लाख की लागत से यह ट्रेजरी कार्यालय की इमारत रामकोट में बनाई जाएगी।