फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी अस्पताल को मिलीं दो नई एंबुलेंस पहाड़ी क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा लाभ

Tue, 10 Mar 2026 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने किया लोकार्पण, बेड़ा बढ़कर हुआ छह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी उपजिला अस्पताल को सोमवार को दो नई एंबुलेंस की सौगात मिली। इन एंबुलेंस का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने किया। दो नई एंबुलेंस मिलने से अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं के लिए एंबुलेंस का बेड़ा बढ़कर छह हो गया है। इससे पहाड़ी क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
एंबुलेंस का लोकार्पण करने के बाद विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नई एंबुलेंस से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे आपात स्थिति में होने वाली परेशानियां कम होंगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार विधानसभा और संबंधित मंत्री के समक्ष मामला उठाया गया था, जिसके बाद एक हाईटेक क्रिटिकल केयर एंबुलेंस और दूसरी साधारण एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। इनमें से एक एंबुलेंस कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अस्पताल को दान स्वरूप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. रामेश्वर सिंह ने अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार से बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इलाके में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक दो बार उपजिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कोई भी डॉक्टर पहाड़ी क्षेत्र में आने के लिए तैयार नहीं हो रहा, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया कि वे स्वेच्छा से पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में सेवा देने के लिए आगे आएं। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने और एक नए ब्लॉक के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें