फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर के वार्ड-1 में चोरी का सामान झाड़ियों में मिला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Sun, 08 Mar 2026 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। गत मंगलवार की रात शहर के वार्ड-1 स्थित एक घर में हुई चोरी का कुछ सामान शनिवार को उसी वार्ड के एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में संदिग्ध सामान देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस और मकान मालिक को दी। पुलिस ने झाड़ियों से बरामद सामान को अपने साथ ले गई और आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन


घर के मालिक केेशव कोहली ने बताया कि झाड़ियों से बरामद सामान एसी, कंप्रेसर और गैस सिलिंडर उनके ही घर से चोरों ने बीते मंगलवार की रात को चोरी किए थे जबकि अन्य चोरी का सामान पीतल के बर्तन, बाथरूम में नल की टोटियां और जरूरी सामान वहां नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह उन्होंने दो युवकों को झाड़ियों से पीतल के बर्तन को निकालते देखा और उसके बाद उन्होंने सामान को एक फेरी लगाने वाले को बेच दिया। इससे उन्हें शक हुआ कि यह सामान चोरी का है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बरामद सामान को अपने साथ ले गई है। सिटी थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि कुछ सामान की बरामदगी हुई है जबकि अन्य की बाकी है। स्थानीय लोगों ने कुछ युवकों के नाम लिया है जिन पर वारदात को अंजाम देने का संदेह है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें