फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बरडाह से धन्ना सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू

Wed, 04 Mar 2026 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाते बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंह
विज्ञापन
3.94 करोड़ से 3.30 किलोमीटर लंबी सड़क का पूरा होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बसोहली विधानसभा क्षेत्र की बरडाह से धन्ना तक सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को इस कार्य का शुभारंभ विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने किया। लगभग सवा तीन किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना कुल 3.94 करोड़ रुपये से पूरी होने जा रही है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। तारकोल बिछाने का कार्य धन्ना पंचायत से शुरू किया गया। इससे अगले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक सिंह ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। इसके निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन सुविधा तो मिलेगी ही, बल्कि इस सुविधा से लोगों को दैनिक जीवन के साथ-साथ कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। बसोहली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति को बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। इस अवस पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पूर्व पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने ग्रामीण इलाके से जुड़ी समस्याओं को भी विधायक के सामने उजागर किया। इसमें बिजली, पानी और पंचायत स्तर की विकास कार्य प्रमुखता से उठाएंगे। विधायक ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें चरणबद्ध तरीके से हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें