रामकोट। कृषि विभाग की सहायता से पॉलीहाउस खेती में थैनठू पंचायत के किसान अशोक कुमार ने आमदनी का नया जरिया ढूंढा है। किसान सब्जियां और उच्च गुणवत्ता वाले फूल उगाकर अपनी आय को कई गुना बढ़ा रहे हैं। यह आधुनिक तकनीक जिसे अक्सर सरकारी योजनाओं के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा है। उप जिला कृषि अधिकारी बिलावर रवि शर्मा जी ने मंगलवार को क्षेत्र नागरोटा गुजरु के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। एईओ वरिंदर गुप्ता, एसएमएस राकेश शर्मा और राजेश शर्मा के साथ थन्थू पंचायत के दौरे पर उनकी मुलाकात अशोक कुमार किसान अशोक कुमार से हुई। उन्होंने बताया कि वह कृषि विभाग की विभिन्न किसान हित योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और हर साल 20,000 पौधे खीरा, करेला आदि के विभिन्न आउटलेट केदो पर जाकर बेचते हैं। संवाद