फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्क्रैप इकाई के बाहर से चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद वारदात

Tue, 03 Mar 2026 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- इकाई में तीन महीने पहले दो लाख नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, चोर अभी भी फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। लखनपुर थाना के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र महरोली में एक स्क्रैप इकाई के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर लॉक तोड़कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात इकाई के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि इस इकाई में तीन माह पहले सुबह के समय एक चोर ने कार्यालय में घुसकर दो लाख की नकदी पर हाथ साफ किया था जिसका मामला अब तक पुलिस सुलझा नहीं सकी है।
विज्ञापन


विक्रम सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात रविवार की दोपहर बाद 4 बजे की है। इकाई के गेट के बाहर खड़ी सप्लेंडर मोटरसाइकिल पंजीकरण जेके08एन-8318 को दिनदहाड़े चोर लॉक तोड़कर फरार हो गया। विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की स्क्रीन पर पड़ी तो चोर बाइक को लेकर भाग रहा था। इस बीच हटली मोड़ तक उसका पीछा भी किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत औद्योगिक क्षेत्र हटली पुलिस चौकी में की, लेकिन चौकी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महरोली औद्योगिक क्षेत्र लखनपुर थाने के अंतर्गत आता है। इसके बाद इसकी लिखित में शिकायत लखनपुर थाना में की गई। सोमवार को मौके पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज साथ ले गई है। विक्रम सिंह ने बताया कि चोरों ने इकाई को दूसरी बार निशाना बनाया है। इस वारदात से तीन माह पूर्व एक चोर ने उसके कार्यालय में घुसकर बैग में रखा दो लाख की नकदी लेकर फरार हो गया था। तब भी पुलिस को वारदात की फुटेज उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन अब तक किसी भी चोर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बता दें कि आए दिन शहर और उसके आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातें सामने आ रही है। बीते शनिवार की रात शहर के पटेल नगर स्थित एक सुनसान मकान में चोरों ने निशाना बनाकर घर के भीतर रखे लाखों के गहने ले उड़े थे। शहर में लगातार बढ़ रहीं वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में है लेकिन पुलिस चोरों पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें