फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Mon, 02 Mar 2026 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बसोहली में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर ​खिलाड़ियों से परिचय करते एसडीपीओ बसोहली। विज्ञ​प् - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू कश्मीर पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी तारा सिंह की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन एसडीपीओ बसोहली ओम प्रकाश ने किया।

उद्घाटन मुकाबले में पलाही और महादेड़ा की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलाही की टीम ने 119 रन बनाए और 50 रनों से शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मैच हट्ट और समन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए समन ने 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हट्ट की टीम ने 81 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


आयोजन से जुडे़ अधिकारियों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में स्थानीय क्षेत्र की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 04 मार्च 2026 को खेला जाएगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का सफल संचालन संयोजक देवेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा है। स्कोरिंग की जिम्मेदारी दीपक चंग और बलवान सिंह निभा रहे हैं। वहीं मैचों में निष्पक्षता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए अंपायर के रूप में सुषांत मिश्रा, रोहित शर्मा, गुलजिंदर सिंह और भूषण अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें