शहर के कॉलेज रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास शनिवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के कॉलेज रोड पर विशाल मेगा मार्ट के नजदीक कार ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार एक परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन साल की बच्ची भी शामिल है।
घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया हैं जहां उनका उपचार जारी है। मामला बीते शनिवार की देर रात का है। इसमें बिना पंजीकरण की इलेक्ट्रिक स्कूटी अचानक एक तेज रफ्तार आई-20 कार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं लेकिन फिलहाल सभी सदस्यों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान संजय कुमार (31), चेतना देवी (28) पत्नी संजय कुमार और तीन साल की बच्ची पीहू निवासी कठुआ वार्ड 5 के रूप में हुई है।