चैत्र नवरात्र पर छड़ी यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते शिवसेना डोगरा फ्रंट के जिला प्रधान न
शिवसेना डोगरा फ्रंट ने बैठक में सुविधा के लिए किए जाने वाले इंतजामों पर चर्चा की
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हर साल की तरह चैत्र नवरात्र पर शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से सुकराला माता की पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वार्षिक रूप से करवाए जाने वाले इस आयोजन को रविवार को फ्रंट के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भक्तों की सहभागिता बढ़ाने के साथ उनकी सुविधा के लिए किए जाने वाले इंतजामों पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद नरेंद्र तांगड़ी ने बताया कि शिवसेना डोगरा फ्रंट हर नवरात्र पर पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन करता है। इस वर्ष यह यात्रा 19 मार्च को निकाली जाएगी। नवरात्र के पहले दिन निकाली जाने वाली यात्रा सुकराला देवी के भवन में पहुंचकर कठुआ जिला को नशा मुक्त बनाने की माता रानी से फरियाद करेंगी। यह समस्या लगातार हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य को तबाह कर रही है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। इसमें यात्रा के लिए वाहनों का प्रबंधन, भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था और यात्रा के पंजीकरण को लेकर न केवल चर्चा की है। इन प्रबंधों को सुचारु बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी भी दे दी गई।
उन्होंने बताया कि इस बार की यात्रा के लिए फ्रंट ने भक्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लिहाजा वह सभी इच्छुक भक्तों से अपील करते हैं कि वह जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी करें। इस मौके पर फ्रंट के अनिल कुमार पांडेय, मोहन लाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।