फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तरनाह नाला की रेल लाइन पर सुरक्षाबलों ने चलाई मॉकड्रिल

Sun, 01 Mar 2026 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
फिदायीन हमले के बाद आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों की तैयारियों की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रेलवे पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर तरनाह नाला स्थित रेलवे लाइन पर मॉक ड्रिल चलाई। शनिवार शाम को यह मॉक ड्रिल छन्न अरोड़ियां रेलवे पुलिस चौकी के अंतर्गत की गई। इसमें रेलवे लाइन स्थित दो पुलिस चौंकियों पर आतंकियों ने एक फिदायीन हमले और उसके बाद शुरू हुई आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों की तैयारियों की जांच की।
इस मॉक ड्रिल में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप हीरानगर, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की 121 के सुरक्षाबलों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही। इस अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फिदायीन हमले के बाद उत्पन्न विभिन्न संकट परिस्थितियों को परखा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभ्यास से यह सुनिश्चित किया जाता है कि पुलिस कर्मी और अन्य संबंधित एजेंसियां वास्तविक आपात स्थितियों में त्वरित, कुशल और प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षाबलों से सभी आतंकियों का खात्मा कर, घायलों का बचाव कार्य सहित अन्य जरूरी अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अधिकारियों के बताया कि मॉक ड्रिल शाम साढ़े छह बजे शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें