फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मुख्य इमारत पर खर्च होंगे 11 करोड़, जल्द मिलेगा स्थायी भवन

Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले छह वर्षों से गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की इमारत से संचालित हो रहा जीडीसी मढ़ीन, विद्यार्थियों को आ रही समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) मढ़ीन को जल्द ही अपना स्थायी और आधुनिक भवन मिलने जा रहा है। कॉलेज की मुख्य इमारत के निर्माण के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 11 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। निर्धारित योजना के अनुसार साल 2027 तक कॉलेज अपनी नई इमारत से कार्यात्मक बनाने की योजना है।

पिछले छह वर्षों से यह कॉलेज राजकीय मिडिल स्कूल मढ़ीन की इमारत से संचालित हो रहा है। सीमित संसाधनों और स्थान की कमी के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका जल्द स्थाई हल निकलेगा। बता दें कि मढ़ीन के लदवाल गांव में कॉलेज के लिए सरकार की ओर से 152 कनाल भूमि आवंटित की गई थी जिससे लगातार विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार वर्षों से इस भूमि पर चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार नए परिसर के विकास के लिए तीन चरणों में योजना बनाई गई थी। दो चरण में विकास कार्य पूरा होने पर उच्च शिक्षा विभाग ने तीसरे और अंतिम चरण के लिए कुल 11 करोड़ रुपये की राशि जारी कर मुख्य इमारत के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। अगले वर्ष तक कॉलेज के पास अपनी स्थायी और आधुनिक सुविधाओं से तैयार इमारत होगी। इससे सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

- तीन चरणों में पूरा होगा कॉलेज का निर्माण कार्य
पहला चरण में लगभग चार वर्ष पूर्व सरकार की ओर से आवंटित 152 कनाल भूमि पर 3.13 करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी, चौकीदार कक्ष और कैंटीन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से आईसीटी, स्पोर्ट्स और कौशल विकास ब्लॉकों का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है। तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण में कॉलेज की मुख्य इमारत का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत और जारी की जा चुकी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। मुख्य भवन में कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, प्रशासनिक खंड और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि कॉलेज की नई इमारत वर्ष 2027 तक पूरी तहत तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


-
कोट
पांच करोड़ से तैयार हो रहा आईसीटी, स्पोर्ट्स और कौशल विकास ब्लॉक का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक तीन ब्लॉकों का छत डालने का कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य को जल्द पूरा करवाकर कॉलेज की प्रस्तावित मुख्य इमारत का कार्य शुरू करवाया जाएगा। उम्मीद है कि अप्रैल महीने से मुख्य इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।




- महेश शर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें