फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर की टीम के नाम रहा ओपन जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित ओपन जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का वीरवार को समापन हो गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ खेले गए फाइनल मुकाबले में हीरानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत दर्ज कर खिताब को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में उपायुक्त राजेश शर्मा ने विजेता टीम हीरानगर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना के लिए बधाई दी। यह टूर्नामेंट युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और खेलों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबले बसोहली, बिलावर, बनी और हीरानगर उपमंडलों में खेले गए। क्वार्टर फाइनल में विजयी टीमों ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में मुकाबले करवाए। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उपायुक्त ने कहा कि खेल प्रतिभा निखारने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं को खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी, जिला सूचना अधिकारी राजिंद्र डिंगरा सहित जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें