फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चक गोटा स्थित पेपर मिल के कच्चे माल भंडार में लगी आग

विज्ञापन
आग बुझाने के प्रयास में जुटा अगिनशमन दस्ता - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू–पठानकोट से सटे लखनपुर के चक गोटा इलाके में स्थित एक पेपर मिल के कच्चे माल भंडार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए तीन अग्निशमन वाहनों को तैनात किया गया। देर शाम खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके के लिए रवाना किए गए, लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए हीरानगर से एक अतिरिक्त अग्निशमन वाहन भी बुलाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिल परिसर के नजदीक खुले में डंप किए गए कच्चे माल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते काफी भयानक रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से आसपास के लोग सहम गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। दमकल विभाग की टीमें देर रात स्थल पर डटी हुई थीं और आग को पूरी तरह नियंत्रित करने का प्रयास जारी था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बता दें कि बीते बुधवार की भी औद्योगिक क्षेत्र गोविंदसर में एक पेपर मिल में आग लगी थी, जिसे 24 घंटे की भारी मशक्कत के बाद वीरवार की दोपहर तक काबू पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें